1 इतिहास 1

और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।

1 Chronicles 1:47 (UKJV) And when Hadad was dead, Samlah of Masrekah reigned in his position.

45और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।

46फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है, जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था।

47और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।

48फिर सम्ला के मरने पर शाऊल, जो महानद के तट पर के रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ।

49और शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.