23फिर लोग लड़ने के लिये हथियार बान्धे हुए होब्रोन में दाऊद के पास इसलिये आए कि यहोवा के वचन के अनुसार शाऊल का राज्य उसके हाथ में कर दें: उनके मुखियों की गिनती यह है।
24यहूदा के ढाल और भाला लिए हुए छ: हजार आठ सौ हथियार बन्ध लड़ने को आए।
25शिमोनी सात हजार एक सौ तैयार शूरवीर लड़ने को आए।
26लेवीय चार हजार छ: सौ आए।
27और हारून के घराने का प्रधान यहोयादा था, और उसके साथ तीन हजार सात सौ आए।