1 इतिहास 12

एल्काना, यिशिय्याह, अजरेल, योएजेर, याशोबाम, जो सब कोरहवंशी थे।

1 Chronicles 12:6 (UKJV) Elkanah, and Jesiah, and Azareel, and Joezer, and Jashobeam, the Korhites,

4और गिबोनी यिशमायाह जो तीसों में से एक वीर और उनके ऊपर भी था; फिर यिर्मयाह, यहजीएल, योहानान, गदेरावासी योजाबाद।

5एलूजै, यरीमोत, बाल्याह, शमर्याह, हारूपी शपत्याह।

6एल्काना, यिशिय्याह, अजरेल, योएजेर, याशोबाम, जो सब कोरहवंशी थे।

7और गदोरवासी यरोहाम के पुत्र योएला और जबद्याह।

8फिर जब दाऊद जंगल के गढ़ में रहता था, तब ये गादी जो शूरवीर थे, और युद्ध विद्या सीखे हुए और ढाल और भाला काम में लाने वाले थे, और उनके मुह सिंह के से और वे पहाड़ी मृग के समान वेग से दौड़ने वाले थे, ये और गादियों से अलग हो कर उसके पास आए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.