1 इतिहास 2

और अबीगैल से अमासा उत्पन्न हुआ, और अमासा का पिता इश्माएली येतेर था।

1 Chronicles 2:17 (UKJV) And Abigail bare Amasa: and the father of Amasa was Jether the Ishmeelite.

15इनकी बहिनें सरूयाह ओर अबीगैल थीं।

16और सरूयाह के पुत्र अबीशै, योआब और असाहेल थे तीन थे।

17और अबीगैल से अमासा उत्पन्न हुआ, और अमासा का पिता इश्माएली येतेर था।

18हेस्रोन के पुत्र कालेब के अजूबा नाम एक स्त्री से, और यरीओत से, बेटे उत्पन्न हुए; और इसके पुत्र ये हुए अर्थात येशेर, शेबाब और अर्दोन।

19जब अजूबा मर गई, सब कालेब ने एप्रात को ब्याह लिया; और जिससे हूर उत्पन्न हुआ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.