1 इतिहास 2

पेरेस के पुत्र: हेस्रोन और हामूल।

1 Chronicles 2:5 (UKJV) The sons of Pharez; Hezron, and Hamul.

3यहूदा के ये पुत्र हुए: एर, ओनान और शेला, उसके ये तीनों पुत्र, बतशू नाम एक कनानी स्त्री से उत्पन्न हुए। और यहूदा का जेठा एर, यहोवा की दृष्टि में बुरा था, इस कारण उसने उसको मार डाला।

4यहूदा की बहू तामार से पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के सब पुत्र पांच हुए।

5पेरेस के पुत्र: हेस्रोन और हामूल।

6और जेरेह के पुत्र: जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा सब मिल कर पांच।

7फिर कमीं का पुत्र: आकान जो अर्पण की हुई पस्तु के विषय में विश्वासघात कर के इस्राएलियों का कष्ट देने वाला हुआ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.