1 इतिहास 23

मूसा के पुत्र, गेर्शोम और एलीएजेर।

1 Chronicles 23:15 (UKJV) The sons of Moses were, Gershom, and Eliezer.

13हारून तो इसलिये अलग किया गया, कि वह और उसके सन्तान सदा परमपवित्र वस्तुओं को पवित्र ठहराएं, और सदा यहोवा के सम्मुख धूप जलाया करें और उसकी सेवा टहल करें, और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें।

14परन्तु परमेश्वर के भक्त मूसा के पुत्रों के नाम लेवी के गोत्र के बीच गिने गए।

15मूसा के पुत्र, गेर्शोम और एलीएजेर।

16और गेर्शोम का पुत्र शबूएल मुख्य था।

17और एलीएजेर के पुत्र: रहब्याह मुख्य; और एलीएजेर के और कोई पुत्र न हुआ, परन्तु रहब्याह के बहुत से बेटे हुए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.