1 कुरिंथीयों 12

इसलिये कि देह में एक ही अंग नहीं, परन्तु बहुत से हैं।

1 Corinthians 12:14 (UKJV) For the body is not one member, but many.

12क्योंकि जिस प्रकार देह तो एक है और उसके अंग बहुत से हैं, और उस एक देह के सब अंग, बहुत होने पर भी सब मिलकर एक ही देह हैं, उसी प्रकार मसीह भी है।

13क्योंकि हम सब ने क्या यहूदी हो, क्या युनानी, क्या दास, क्या स्वतंत्र एक ही आत्मा के द्वारा एक देह होने के लिये बपतिस्मा लिया, और हम सब को एक ही आत्मा पिलाया गया।

14इसलिये कि देह में एक ही अंग नहीं, परन्तु बहुत से हैं।

15यदि पांव कहे कि मैं हाथ नहीं, इसलिये देह का नहीं, तो क्या वह इस कारण देह का नहीं?

16और यदि कान कहे; कि मैं आंख नहीं, इसलिये देह का नहीं, तो क्या वह इस कारण देह का नहीं?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.