1 कुरिंथीयों 15

हे मृत्यु तेरी जय कहां रही?

1 Corinthians 15:55 (UKJV) O death, where is your sting? O grave, where is your victory?

53क्योंकि अवश्य है, कि यह नाशमान देह अविनाश को पहिन ले, और यह मरनहार देह अमरता को पहिन ले।

54और जब यह नाशमान अविनाश को पहिन लेगा, और यह मरनहार अमरता को पहिन लेगा, तक वह वचन जो लिखा है, पूरा हो जाएगा, कि जय ने मृत्यु को निगल लिया।

55हे मृत्यु तेरी जय कहां रही?

56हे मृत्यु तेरा डंक कहां रहा? मृत्यु का डंक पाप है; और पाप का बल व्यवस्था है।

57परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमें जयवन्त करता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.