1 कुरिंथीयों 15

फिर याकूब को दिखाई दिया तब सब प्रेरितों को दिखाई दिया।

1 Corinthians 15:7 (UKJV) After that, he was seen of James; then of all the apostles.

5और कैफा को तब बारहों को दिखाई दिया।

6फिर पांच सौ से अधिक भाइयों को एक साथ दिखाई दिया, जिन में से बहुतेरे अब तक वर्तमान हैं पर कितने सो गए।

7फिर याकूब को दिखाई दिया तब सब प्रेरितों को दिखाई दिया।

8और सब के बाद मुझ को भी दिखाई दिया, जो मानो अधूरे दिनों का जन्मा हूं।

9क्योंकि मैं प्रेरितों में सब से छोटा हूं, वरन प्रेरित कहलाने के योग्य भी नहीं, क्योंकि मैं ने परमेश्वर की कलीसिया को सताया था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.