1 कुरिंथीयों 16

और जब मैं आऊंगा, तो जिन्हें तुम चाहोगे उन्हें मैं चिट्ठियां देकर भेज दूंगा, कि तुम्हारा दान यरूशलेम पहुंचा दें।

1 Corinthians 16:3 (UKJV) And when I come, whomsoever all of you shall approve by your letters, them will I send to bring your liberality unto Jerusalem.

1अब उस चन्दे के विषय में जो पवित्र लोगों के लिये किया जाता है, जैसी आज्ञा मैं ने गलतिया की कलीसियाओं को दी, वैसा ही तुम भी करो।

2सप्ताह के पहिले दिन तुम में से हर एक अपनी आमदनी के अनुसार कुछ अपने पास रख छोड़ा करे, कि मेरे आने पर चन्दा न करना पड़े।

3और जब मैं आऊंगा, तो जिन्हें तुम चाहोगे उन्हें मैं चिट्ठियां देकर भेज दूंगा, कि तुम्हारा दान यरूशलेम पहुंचा दें।

4और यदि मेरा भी जाना उचित हुआ, तो वे मेरे साथ जाएंगे।

5और मैं मकिदुनिया होकर तुम्हारे पास आऊंगा क्योंकि मुझे मकिदूनिया होकर तो जाना ही है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.