1 कुरिंथीयों 4

सो मैं तुम से बिनती करता हूं, कि मेरी सी चाल चलो।

1 Corinthians 4:16 (UKJV) Wherefore I plead to you, be all of you followers of me.

14मैं तुम्हें लज्ज़ित करने के लिये ये बातें नहीं लिखता, परन्तु अपने प्रिय बालक जानकर उन्हें चिताता हूं।

15क्योंकि यदि मसीह में तुम्हारे सिखाने वाले दस हजार भी होते, तौभी तुम्हारे पिता बहुत से नहीं, इसलिये कि मसीह यीशु में सुसमाचार के द्वारा मैं तुम्हारा पिता हुआ।

16सो मैं तुम से बिनती करता हूं, कि मेरी सी चाल चलो।

17इसलिये मैं ने तीमुथियुस को जो प्रभु में मेरा प्रिय और विश्वासयोग्य पुत्र है, तुम्हारे पास भेजा है, और वह तुम्हें मसीह में मेरा चरित्र स्मरण कराएगा, जैसे कि मैं हर जगह हर एक कलीसिया में उपदेश करता हूं।

18कितने तो ऐसे फूल गए हैं, मानों मैं तुम्हारे पास आने ही का नहीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.