1 राजा 3

तब राजा बोला, जीविते बालक को दो टुकड़े करके आधा इस को और आधा उसको दो।

1 Kings 3:25 (UKJV) And the king said, Divide the living child in two, and give half to the one, and half to the other.

23राजा ने कहा, एक तो कहती है जो जीवित है, वही मेरा पुत्र है, और मरा हुआ तेरा पुत्र है; और दूसरी कहती है, नहीं, जो मरा है वही तेरा पुत्र है, और जो जीवित है, वह मेरा पुत्र है।

24फिर राजा ने कहा, मेरे पास तलवार ले आओ; सो एक तलवार राजा के साम्हने लाई गई।

25तब राजा बोला, जीविते बालक को दो टुकड़े करके आधा इस को और आधा उसको दो।

26तब जीवित बालक की माता का मन अपने बेटे के स्नेह से भर आया, और उसने राजा से कहा, हे मेरे प्रभु! जीवित बालक उसी को दे; परन्तु उसको किसी भांति न मार। दूसरी स्त्री ने कहा, वह न तो मेरा हो और न तेरा, वह दो टुकड़े किया जाए।

27तब राजा ने कहा, पहिली को जीवित बालक दो; किसी भांति उसको न पारो; क्योंकि उसकी माता वही है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.