1 राजा 6

और भवन के भीतर और बाहर वाले फर्श उसने सोने से मढ़वाए।

1 Kings 6:30 (UKJV) And the floors of the house he overlaid with gold, within and without.

28और करूबों को उसने सोने से मढ़वाया।

29और उसने भवन की भीतों में बाहर और भीतर चारों ओर करूब, खजूर और खिले हुए फूल खुदवाए।

30और भवन के भीतर और बाहर वाले फर्श उसने सोने से मढ़वाए।

31और दर्शन-स्थान के द्वार पर उसने जलपाई की लकड़ी के किवाड़ लगाए और चौखट के सिरहाने और बाजुओं की लंबाई भवन की चौड़ाई का पांचवां भाग थी।

32दोनों किवाड़ जलपाई की लकड़ी के थे, और उसने उन में करूब, खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए और सोने से मढ़ा और करूबों और खजूरों के ऊपर सोना मढ़वा दिया गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.