1 राजा 8

जब याजक पवित्रस्थान से निकले, तब यहोवा के भवन में बादल भर आया।

1 Kings 8:10 (UKJV) And it came to pass, when the priests were come out of the holy place, that the cloud filled the house of the LORD,

8डंडे तो ऐसे लम्बे थे, कि उनके सिरे उस पवित्र स्थान से जो दर्शन-स्थान के साम्हने था दिखाई पड़ते थे परन्तु बाहर से वे दिखाई नहीं पड़ते थे। वे आज के दिन तक यहीं वर्तमान हैं।

9सन्दूक में कुछ नहीं था, उन दो पटरियों को छोड़ जो मूसा ने होरेब में उसके भीतर उस समय रखीं, जब यहोवा ने इस्राएलियों के मिस्र से निकलने पर उनके साथ वाचा बान्धी थी।

10जब याजक पवित्रस्थान से निकले, तब यहोवा के भवन में बादल भर आया।

11और बादल के कारण याजक सेवा टहल करने को खड़े न रह सके, क्योंकि यहोवा का तेज यहोवा के भवन में भर गया था।

12तब सुलैमान कहने लगा, यहोवा ने कहा था, कि मैं घोर अंधकार में वास किए रहूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.