1 शमूएल 10

तब यहोवा का आत्मा तुझ पर बल से उतरेगा, और तू उनके साथ हो कर नबूवत करने लगेगा, और तू परिवतिर्त हो कर और ही मनुष्य हो जाएगा।

1 Samuel 10:6 (UKJV) And the Spirit of the LORD will come upon you, and you shall prophesy with them, and shall be turned into another man.

4और वे तेरा कुशल पूछेंगे, और तुझे दो रोटी देंगे, और तू उन्हें उनके हाथ से ले लेना।

5तब तू परमेश्वर के पहाड़ पर पहुंचेगा जहां पलिश्तियों की चौकी है; और जब तू वहां नगर में प्रवेश करे, तब नबियों का एक दल ऊंचे स्थान से उतरता हुआ तुझे मिलेगा; और उनके आगे सितार, डफ, बांसुली, और वीणा होंगे; और वे नबूवत करते होंगे।

6तब यहोवा का आत्मा तुझ पर बल से उतरेगा, और तू उनके साथ हो कर नबूवत करने लगेगा, और तू परिवतिर्त हो कर और ही मनुष्य हो जाएगा।

7और जब ये चिन्ह तुझे देख पड़ेंगे, तब जो काम करने का अवसर तुझे मिले उस में लग जाना; क्योंकि परमेश्वर तेरे संग रहेगा।

8और तू मुझ से पहिले गिलगाल को जाना; और मैं होमबलि और मेलबलि चढ़ाने के लिये तेरे पास आऊंगा। तू सात दिन तक मेरी बाट जोहते रहना, तब मैं तेरे पास पहुंचकर तुझे बताऊंगा कि तुझ को क्या क्या करना है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.