1 शमूएल 18

और जब शाऊल ने देखा कि वह बहुत बुद्धिमान है, तब वह उस से डर गया।

1 Samuel 18:15 (UKJV) Wherefore when Saul saw that he behaved himself very wisely, he was afraid of him.

13शाऊल ने उसको अपने पास से अलग करके सहस्रपति किया, और वह प्रजा के साम्हने आया जाया करता था।

14और दाऊद अपनी समस्त चाल में बुद्धिमानी दिखाता था; और यहोवा उसके साथ साथ था।

15और जब शाऊल ने देखा कि वह बहुत बुद्धिमान है, तब वह उस से डर गया।

16परन्तु इस्राएल और यहूदा के समस्त लोग दाऊद से प्रेम रखते थे; क्योंकि वह उनके देखते आया जाया करता था॥

17और शाऊल ने यह सोचकर, कि मेरा हाथ नहीं, वरन पलिश्तियों ही का हाथ दाऊद पर पड़े, उस से कहा, सुन, मैं अपनी बड़ी बेटी मेरब को तुझे ब्याह दूंगा; इतना कर, कि तू मेरे लिये वीरता के साथ यहोवा की ओर से युद्ध कर।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.