1 शमूएल 20

और तू तीन दिन के बीतने पर तुरन्त आना, और उस स्थान पर जा कर जहां तू उस काम के दिन छिपा था, अर्थात एजेल नाम पत्थर के पास रहना।

1 Samuel 20:19 (UKJV) And when you have stayed three days, then you shall go down quickly, and come to the place where you did hide yourself when the business was in hand, and shall remain by the stone Ezel.

17और योनातन दाऊद से प्रेम रखता था, और उसने उसको फिर शपथ खिलाई; क्योंकि वह उसने अपने प्राण के बारबर प्रेम रखता था।

18तब योनातन ने उस से कहा, कल नया चाँद होगा; और तेरी चिन्ता की जाएगी, क्योंकि तेरी कुर्सी खाली रहेगी।

19और तू तीन दिन के बीतने पर तुरन्त आना, और उस स्थान पर जा कर जहां तू उस काम के दिन छिपा था, अर्थात एजेल नाम पत्थर के पास रहना।

20तब मैं उसकी अलंग, मानो अपने किसी ठहराए हुए चिन्ह पर तीन तीर चलाऊंगा।

21फिर मैं अपने टहलुए छोकरे को यह कहकर भेजूंगा, कि जा कर तीरों को ढूंढ ले आ। यदि मैं उस छोकरे से साफ साफ कहूं, कि देख तीर इधर तेरी इस अलंग पर हैं, तो तू उसे ले आ, क्योंकि यहोवा के जीवन की शपथ, तेरे लिये कुशल को छोड़ और कुछ न होगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.