1 शमूएल 6

यहोवा का सन्दूक पलिश्तियों के देश में सात महीने तक रहा।

1 Samuel 6:1 (UKJV) And the ark of the LORD was in the country of the Philistines seven months.

1यहोवा का सन्दूक पलिश्तियों के देश में सात महीने तक रहा।

2तब पलिश्तियों ने याजकों और भावी करने वालों को बुलाकर पूछा, कि यहोवा के सन्दूक से हम क्या करें? हमें बताओ की क्या प्रायश्चित देकर हम उसे उसके स्थान पर भेजें?

3वे बोले, यदि तुम इस्राएल के देवता का सन्दूक वहां भेजा, जो उसे वैसे ही न भेजना; उसकी हानि भरने के लिये अवश्य ही दोषबलि देना। तब तुम चंगे हो जाओगे, और तुम जान लोगे कि उसका हाथ तुम पर से क्यों नहीं उठाया गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.