20भविष्यद्वाणियों को तुच्छ न जानो।
21सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो।
22सब प्रकार की बुराई से बचे रहो॥
23शान्ति का परमेश्वर आप ही तुम्हें पूरी रीति से पवित्र करे; और तुम्हारी आत्मा और प्राण और देह हमारे प्रभु यीशु मसीह के आने तक पूरे पूरे और निर्दोष सुरक्षित रहें।
24तुम्हारा बुलाने वाला सच्चा है, और वह ऐसा ही करेगा॥