10क्योंकि परमेश्वर की भक्ति ग्रहण करने वाली स्त्रियों को यही उचित भी है।
11और स्त्री को चुपचाप पूरी आधीनता में सीखना चाहिए।
12और मैं कहता हूं, कि स्त्री न उपदेश करे, और न पुरूष पर आज्ञा चलाए, परन्तु चुपचाप रहे।
13क्योंकि आदम पहिले, उसके बाद हव्वा बनाई गई।
14और आदम बहकाया न गया, पर स्त्री बहकाने में आकर अपराधिनी हुई।