10जब अहज्याह की माता अतल्याह ने देख कि मेरा पुत्र मर गया, तब उसने उठ कर यहूदा के घराने के सारे राजवंश को नाश किया।
11परन्तु यहोशवत जो राजा की बेटी थी, उसने अहज्याह के पुत्र योआश को घात होने वाले राजकुमारों के बीच से चुरा कर धाई समेत बिछौने रखने की कोठरी में छिपा दिया। इस प्रकार राजा यहोराम की बेटी यहोशवत जो यहोयादा याजक की स्त्री और अहज्याह की बहिन थी, उसने योआश को अतल्याह से ऐसा छिपा रखा कि वह उसे मार डालने न पाई।
12और वह उसके पास परमेश्वर के भवन में छ: वर्ष छिपा रहा, इतने दिनों तक अतल्याह देश पर राज्य करती रही।