2 इतिहास 3

फिर उसने बीच वाले पर्दे को नीले, बैंजनी और लाल रंग के सन के कपड़े का बनवाया, और उस पर करूब कढ़वाए।

2 Chronicles 3:14 (UKJV) And he made the vail of blue, and purple, and crimson, and fine linen, and wrought cherubims thereon.

12और दूसरे करूब का भी एक पंख पांच हाथ का और भवन की दूसरी भीत तक पहुंचा था, और दूसरा पंख पांच हाथ का और पहिले करूब के पंख से सटा हुआ था।

13इन करूबों के पंख बीस हाथ फैले हुए थे; और वे अपने अपने पांवों के बल खड़े थे, और अपना अपना मुख भीतर की ओर किए हुए थे।

14फिर उसने बीच वाले पर्दे को नीले, बैंजनी और लाल रंग के सन के कपड़े का बनवाया, और उस पर करूब कढ़वाए।

15और भवन के साम्हने उसने पैंतीस पैंतीस हाथ ऊंचे दो खम्भे बनवाए, और जो कंगनी एक एक के ऊपर थी वह पांच पांच हाथ की थी।

16फिर उसने भीतरी कोठरी में सांकलें बनवा कर खम्भों के ऊपर लगाईं, और एक सौ अनार भी बना कर सांकलों पर लटकाए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.