2 पत्रुस 1

और समझ पर संयम, और संयम पर धीरज, और धीरज पर भक्ति।

2 Peter 1:6 (UKJV) And to knowledge wilful restrain; and to wilful restrain patience; and to patience godliness;

4जिन के द्वारा उस ने हमें बहुमूल्य और बहुत ही बड़ी प्रतिज्ञाएं दी हैं: ताकि इन के द्वारा तुम उस सड़ाहट से छूट कर जो संसार में बुरी अभिलाषाओं से होती है, ईश्वरीय स्वभाव के समभागी हो जाओ।

5और इसी कारण तुम सब प्रकार का यत्न करके, अपने विश्वास पर सद्गुण, और सद्गुण पर समझ।

6और समझ पर संयम, और संयम पर धीरज, और धीरज पर भक्ति।

7और भक्ति पर भाईचारे की प्रीति, और भाईचारे की प्रीति पर प्रेम बढ़ाते जाओ।

8क्योंकि यदि ये बातें तुम में वर्तमान रहें, और बढ़ती जाएं, तो तुम्हें हमारे प्रभु यीशु मसीह के पहचानने में निकम्मे और निष्फल न होने देंगी।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.