13उसके सम्मुख की झलक तो उसके आगे आगे थी, आग के कोयले दहक उठे।
14यहोवा आकाश में से गरजा, और परमप्रधान ने अपनी वाणी सुनाई।
15उसने तीर चला चला कर मेरे शत्रुओं को तितर बितर कर दिया, और बिजली गिरा गिराकर उसको परास्त कर दिया।
16तब समुद्र की थाह दिखाई देने लगी, और जगत की नेवें खुल गई, यह तो यहोवा की डांट से, और उसके नथनों की सांस की झोंक से हुआ।
17उसने ऊपर से हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया, और मुझे गहरे जल में से खींचकर बाहर निकाला।