2 शमूएल 4

दाऊद ने बेरोती रिम्मोन के पुत्र रेकाब और उसके भाई बाना को उत्तर देकर उन से कहा, यहोवा जो मेरे प्राण को सब विपत्तियों से छुड़ाता आया है, उसके जीवन की शपथ,

2 Samuel 4:9 (UKJV) And David answered Rechab and Baanah his brother, the sons of Rimmon the Beerothite, and said unto them, As the LORD lives, who has redeemed my soul out of all adversity,

7जब वे घर में घुसे, और वह सोने की कोठरी में चारपाई पर सोता था, तब अन्होंने उसे मार डाला, और उसका सिर काट लिया, और उसका सिर ले कर रातोंरात अराबा के मार्ग से चले।

8और वे ईशबोशेत का सिर हेब्रोन में दाऊद के पास ले जा कर राजा से कहने लगे, देख, शाऊल जो तेरा शत्रु और तेरे प्राणों का ग्राहक था, उसके पुत्र ईशबोशेत का यह सिर है; तो आज के दिन यहोवा ने शाऊल और उसके वंश से मेरे प्रभु राजा का पलटा लिया है।

9दाऊद ने बेरोती रिम्मोन के पुत्र रेकाब और उसके भाई बाना को उत्तर देकर उन से कहा, यहोवा जो मेरे प्राण को सब विपत्तियों से छुड़ाता आया है, उसके जीवन की शपथ,

10जब किसी ने यह जानकर, कि मैं शुभ समाचार देता हूं, सिकलग में मुझ को शाऊल के मरने का समाचार दिया, तब मैं ने उसको पकड़कर घात कराया; अर्थात उसको समाचार का यही बदला मिला।

11फिर जब दुष्ट मनुष्यों ने एक निर्दोष मनुष्य को उसी के घर में, वरन उसकी चारपाई ही पर घात किया, तो मैं अब अवश्य ही उसके खून का पलटा तुम से लूंगा, और तुम्हें धरती पर से नष्ट कर डालूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.