2 शमूएल 8

फिर जब सोबा का राजा रहोब का पुत्र हददेजेर महानद के पास अपना राज्य फिर ज्यों का त्यों करने को जा रहा था, तब दाऊद ने उसको जीत लिया।

2 Samuel 8:3 (UKJV) David stroke also Hadadezer, the son of Rehob, king of Zobah, as he went to recover his border at the river Euphrates.

1इसके बाद दाऊद ने पलिश्तियों को जीतकर अपने आधीन कर लिया, और दाऊद ने पलिश्तियों की राजधानी की प्रभुता उनके हाथ से छीन ली।

2फिर उसने मोआबियों को भी जीता, और इन को भूमि पर लिटाकर डोरी से मापा; तब दो डोरी से लोगों को मापकर घात किया, और डोरी भर के लोगों को जीवित छोड़ दिया। तब मोआबी दाऊद के आधीन हो कर भेंट ले आने लगे।

3फिर जब सोबा का राजा रहोब का पुत्र हददेजेर महानद के पास अपना राज्य फिर ज्यों का त्यों करने को जा रहा था, तब दाऊद ने उसको जीत लिया।

4और दाऊद ने उस से एक हजार सात सौ सवार, और बीस हजार प्यादे छीन लिए; और सब रथ वाले घोड़ों के सुम की नस कटवाई, परन्तु एक सौ रथ वाले घोड़े बचा रखे।

5और जब दमिश्क के अरामी सोबा के राजा हददेजेर की सहायता करने को आए, तब दाऊद ने आरामियों में से बाईस हज़ार पुरुष मारे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.