प्रेरितों 1

क्योंकि वह तो हम में गिना गया, और इस सेवकाई में सहभागी हुआ।

Acts 1:17 (UKJV) For he was numbered with us, and had obtained part of this ministry.

15और उन्हीं दिनों में पतरस भाइयों के बीच में जो एक सौ बीस व्यक्ति के लगभग इकट्ठे थे, खड़ा होकर कहने लगा।

16हे भाइयों, अवश्य था कि पवित्र शास्त्र का वह लेख पूरा हो, जो पवित्र आत्मा ने दाऊद के मुख से यहूदा के विषय में जो यीशु के पकड़ने वालों का अगुवा था, पहिले से कही थीं।

17क्योंकि वह तो हम में गिना गया, और इस सेवकाई में सहभागी हुआ।

18(उस ने अधर्म की कमाई से एक खेत मोल लिया; और सिर के बल गिरा, और उसका पेट फट गया, और उस की सब अन्तडिय़ां निकल पड़ी।

19और इस बात को यरूशलेम के सब रहने वाले जान गए, यहां तक कि उस खेत का नाम उन की भाषा में हकलदमा अर्थात लोहू का खेत पड़ गया।)

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.