कुलुस्सियों 1

जिस में हमें छुटकारा अर्थात पापों की क्षमा प्राप्त होती है।

Colossians 1:14 (UKJV) In whom we have redemption through his blood, even the forgiveness of sins:

12और पिता का धन्यवाद करते रहो, जिस ने हमें इस योग्य बनाया कि ज्योति में पवित्र लोगों के साथ मीरास में समभागी हों।

13उसी ने हमें अन्धकार के वश से छुड़ाकर अपने प्रिय पुत्र के राज्य में प्रवेश कराया।

14जिस में हमें छुटकारा अर्थात पापों की क्षमा प्राप्त होती है।

15वह तो अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप और सारी सृष्टि में पहिलौठा है।

16क्योंकि उसी में सारी वस्तुओं की सृष्टि हुई, स्वर्ग की हो अथवा पृथ्वी की, देखी या अनदेखी, क्या सिंहासन, क्या प्रभुतांए, क्या प्रधानताएं, क्या अधिकार, सारी वस्तुएं उसी के द्वारा और उसी के लिये सृजी गई हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.