कुलुस्सियों 4

मैं उसका गवाह हूं, कि वह तुम्हारे लिये और लौदीकिया और हियरापुलिस वालों के लिये बड़ा यत्न करता रहता है।

Colossians 4:13 (UKJV) For I bear him record, that he has a great zeal for you, and them that are in Laodicea, and them in Hierapolis.

11और यीशु जो यूस्तुस कहलाता है, तुम्हें नमस्कार कहते हैं। खतना किए हुए लोगों में से केवल ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे सहकर्मी और मेरी शान्ति का कारण रहे हैं।

12इपफ्रास जो तुम में से है, और मसीह यीशु का दास है, तुम से नमस्कार कहता है और सदा तुम्हारे लिये प्रार्थनाओं में प्रयत्न करता है, ताकि तुम सिद्ध होकर पूर्ण विश्वास के साथ परमेश्वर की इच्छा पर स्थिर रहो।

13मैं उसका गवाह हूं, कि वह तुम्हारे लिये और लौदीकिया और हियरापुलिस वालों के लिये बड़ा यत्न करता रहता है।

14प्रिय वैद्य लूका और देमास का तुम्हें नमस्कार।

15लौदीकिया के भाइयों को और तुमफास और उन के घर की कलीसिया को नमस्कार कहना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.