17धनेश, गिद्ध, हाड़गील;
18सारस, भांति भांति के बगुले, नौवा, और चमगीदड़।
19और जितने रेंगने वाले पखेरू हैं वे सब तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; वे खाए न जाएं।
20परन्तु सब शुद्ध पंख वालों का मांस तुम खा सकते हो॥
21जो अपनी मृत्यु से मर जाए उसे तुम न खाना; उसे अपने फाटकों के भीतर किसी परदेशी को खाने के लिये दे सकते हो, वा किसी पराए के हाथ बेच सकते हो; परन्तु तू तो अपने परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्र समाज है। बकरी का बच्चा उसकी माता के दूध में न पकाना॥