वायरनम्ही 14

तू कोई घिनौनी वस्तु न खाना।

Deuteronomy 14:3 (UKJV) You shall not eat any abominable thing.

1तुम अपने परमेश्वर यहोवा के पुत्र हो; इसलिये मरे हुओं के कारण न तो अपना शरीर चीरना, और न भौहों के बाल मुंडाना।

2क्योंकि तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिये एक पवित्र समाज है, और यहोवा ने तुझ को पृथ्वी भर के समस्त देशों के लोगों में से अपनी निज सम्पति होने के लिये चुन लिया है।

3तू कोई घिनौनी वस्तु न खाना।

4जो पशु तुम खा सकते हो वे ये हैं, अर्थात गाय-बैल, भेड़-बकरी,

5हरिण, चिकारा, यखमूर, बनैली बकरी, साबर, नीलगाय, और बैनेली भेड़।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.