16अर्थात शापित हो तू नगर में, शापित हो तू खेत में।
17शापित हो तेरी टोकरी और तेरी कठौती।
18शापित हो तेरी सन्तान, और भूमि की उपज, और गायों और भेड़-बकरियों के बच्चे।
19शापित हो तू भीतर आते समय, और शापित हो तू बाहर जाते समय।
20फिर जिस जिस काम में तू हाथ लगाए, उस में यहोवा तब तक तुझ को शाप देता, और भयातुर करता, और धमकी देता रहेगा, जब तक तू मिट न जाए, और शीघ्र नष्ट न हो जाए; यह इस कारण होगा कि तू यहोवा को त्यागकर दुष्ट काम करेगा।