निर्गमन 12

मिस्र में बसे हुए इस्राएलियों को चार सौ तीस वर्ष बीत गए थे।

Exodus 12:40 (UKJV) Now the sojourning of the children of Israel, who dwelt in Egypt, was four hundred and thirty years.

38और उनके साथ मिली जुली हुई एक भीड़ गई, और भेड़-बकरी, गाय-बैल, बहुत से पशु भी साथ गए।

39और जो गून्धा आटा वे मिस्र से साथ ले गए उसकी उन्होंने बिना खमीर दिए रोटियां बनाईं; क्योंकि वे मिस्र से ऐसे बरबस निकाले गए, कि उन्हें अवसर भी न मिला की मार्ग में खाने के लिये कुछ पका सकें, इसी कारण वह गून्धा हुआ आटा बिना खमीर का था।

40मिस्र में बसे हुए इस्राएलियों को चार सौ तीस वर्ष बीत गए थे।

41और उन चार सौ तीस वर्षों के बीतने पर, ठीक उसी दिन, यहोवा की सारी सेना मिस्र देश से निकल गई।

42यहोवा इस्राएलियों को मिस्र देश से निकाल लाया, इस कारण वह रात उसके निमित्त मानने के अति योग्य है; यह यहोवा की वही रात है जिसका पीढ़ी पीढ़ी में मानना इस्राएलियों के लिये अति अवश्य है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.