निर्गमन 18

और वे सब लोगों का न्याय करने लगे; जो मुकद्दमा कठिन होता उसे तो वे मूसा के पास ले आते थे, और सब छोटे मुकद्दमों का न्याय वे आप ही किया करते थे।

Exodus 18:26 (UKJV) And they judged the people at all seasons: the hard causes they brought unto Moses, but every small matter they judged themselves.

24अपने ससुर की यह बात मान कर मूसा ने उसके सब वचनों के अनुसार किया।

25सो उसने सब इस्त्राएलियों में से गुणी-गुणी पुरूष चुनकर उन्हें हज़ार-हज़ार, सौ-सौ, पचास-पचास, दस-दस, लोगों के ऊपर प्रधान ठहराया।

26और वे सब लोगों का न्याय करने लगे; जो मुकद्दमा कठिन होता उसे तो वे मूसा के पास ले आते थे, और सब छोटे मुकद्दमों का न्याय वे आप ही किया करते थे।

27और मूसा ने अपने ससुर को विदा किया, और उसने अपने देश का मार्ग लिया॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.