निर्गमन 22

किसी विधवा वा अनाथ बालक को दु:ख न देना।

Exodus 22:22 (UKJV) All of you shall not afflict any widow, or fatherless child.

20जो कोई यहोवा को छोड़ किसी और देवता के लिये बलि करे वह सत्यनाश किया जाए।

21और परदेशी को न सताना और न उस पर अन्धेर करना क्योंकि मिस्र देश में तुम भी परदेशी थे।

22किसी विधवा वा अनाथ बालक को दु:ख न देना।

23यदि तुम ऐसों को किसी प्रकार का दु:ख दो, और वे कुछ भी मेरी दोहाई दें, तो मैं निश्चय उनकी दोहाई सुनूंगा;

24तब मेरा क्रोध भड़केगा, और मैं तुम को तलवार से मरवाऊंगा, और तुम्हारी पत्नियां विधवा और तुम्हारे बालक अनाथ हो जाएंगे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.