निर्गमन 24

और इस्त्राएलियों की दृष्टि में यहोवा का तेज पर्वत की चोटी पर प्रचण्ड आग सा देख पड़ता था।

Exodus 24:17 (UKJV) And the sight of the glory of the LORD was like devouring fire on the top of the mount in the eyes of the children of Israel.

15तब मूसा पर्वत पर चढ़ गया, और बादल ने पर्वत को छा लिया।

16तब यहोवा के तेज ने सीनै पर्वत पर निवास किया, और वह बादल उस पर छ: दिन तक छाया रहा; और सातवें दिन उसने मूसा को बादल के बीच में से पुकारा।

17और इस्त्राएलियों की दृष्टि में यहोवा का तेज पर्वत की चोटी पर प्रचण्ड आग सा देख पड़ता था।

18तब मूसा बादल के बीच में प्रवेश करके पर्वत पर चढ़ गया। और मूसा पर्वत पर चालीस दिन और चालीस रात रहा॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.