निर्गमन 4

तब मूसा और हारून ने जा कर इस्राएलियों के सब पुरनियों को इकट्ठा किया।

Exodus 4:29 (UKJV) And Moses and Aaron went and gathered together all the elders of the children of Israel:

27तब यहोवा ने हारून से कहा, मूसा से भेंट करने को जंगल में जा। और वह गया, और परमेश्वर के पर्वत पर उससे मिला और उसको चूमा।

28तब मूसा ने हारून को यह बतलाया कि यहोवा ने क्या क्या बातें कहकर उसको भेजा है, और कौन कौन से चिन्ह दिखलाने की आज्ञा उसे दी है।

29तब मूसा और हारून ने जा कर इस्राएलियों के सब पुरनियों को इकट्ठा किया।

30और जितनी बातें यहोवा ने मूसा से कही थी वह सब हारून ने उन्हें सुनाईं, और लोगों के साम्हने वे चिन्ह भी दिखलाए।

31और लोगों ने उनकी प्रतीति की; और यह सुनकर, कि यहोवा ने इस्राएलियों की सुधि ली और उनके दु:खों पर दृष्टि की है, उन्होंने सिर झुका कर दण्डवत की॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.