यहेजकेल 10

तब मैं ने देखा, कि करूबें के पास चार पहिये हैं; अर्थात एक एक करूब के पास एक एक पहिया है, और पहियों का रूप फीरोज़ा का सा है।

Ezekiel 10:9 (UKJV) And when I looked, behold the four wheels by the cherubims, one wheel by one cherub, and another wheel by another cherub: and the appearance of the wheels was as the colour of a beryl stone.

7तब करूबों के बीच से एक करूब ने अपना हाथ बढ़ा कर, उस आग में से जो करूबों के बीच में थी, कुछ उठा कर सन के वस्त्र पहिने हुए पुरुष की मुट्ठी में दे दी; और वह उसे ले कर बाहर चला गया।

8करूबों के पंखों के नीचे तो मनुष्य का हाथ सा कुछ दिखाई देता था।

9तब मैं ने देखा, कि करूबें के पास चार पहिये हैं; अर्थात एक एक करूब के पास एक एक पहिया है, और पहियों का रूप फीरोज़ा का सा है।

10और उनका ऐसा रूप है, कि चारों एक से दिखाई देते हैं, जैसे एक पहिये के बीच दूसरा पहिया हो।

11चलने के समय वे अपनी चारों अलंगों के बल से चलते हैं; और चलते समय मुड़ते नहीं, वरन जिधर उनका सिर रहता है वे उधर ही उसके पीछे चलते हैं और चलते समय वे मुड़ते नहीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.