यहेजकेल 32

तब मैं उनका जल निर्मल कर दूंगा, और उनकी नदियां तेल की नाईं बहेंगी, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

Ezekiel 32:14 (UKJV) Then will I make their waters deep, and cause their rivers to run like oil, says the Lord GOD.

12मैं तेरी भीड़ को ऐसे शूरवीरों की तलवारों के द्वारा गिराऊंगा जो सब जातियों में भयानक हैं। वे मिस्र के घमण्ड को तोड़ेंगे, और उसकी सारी भीड़ का सत्यानाश होगा।

13मैं उसके सब पशुओं को उसके बहुतेरे जलाशयों के तीर पर से नाश करूंगा; और भविष्य में वे न तो मनुष्य के पांव से और न पशुओं के खुरों से गंदले किए जाएंगे।

14तब मैं उनका जल निर्मल कर दूंगा, और उनकी नदियां तेल की नाईं बहेंगी, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

15जब मैं मिस्र देश को उजाड़ कर दूंगा और जिस से वह भरपूर है, उस से छूछा कर दूंगा, और जब मैं उसके सब रहने वालों को मारूंगा, तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।

16लोगों के विलाप करने के लिये विलाप का गीत यही है; जाति-जाति की स्त्रियां इसे गाएंगी; मिस्र और उसकी सारी भीड़ के विषय वे यही विलापगीत गाएंगी, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.