यहेजकेल 41

फिर मैं ने भवन के आस पास ऊंची भूमि देकी, और बाहरी कोठरियों की ऊंचाई जोड़ तक छ: हाथ के बांस की थी।

Ezekiel 41:8 (UKJV) I saw also the height of the house round about: the foundations of the side chambers were a full reed of six great cubits.

6और ये बाहरी कोठरियां तिमहली थीं; और एक एक महल में तीस तीस कोठरियां थीं। भवन के आस पास की भीत इसलिये थी कि बाहरी कोठरियां उसके सहारे में हो; और उसी में कोठरियों की कडिय़ां पैठाई हुई थीं और भवन की भीत के सहारे में न थीं।

7और भवन के आस पास जो कोठरियां बाहर थीं, उन में से जो ऊपर थीं, वे अधिक चौड़ी थीं; अर्थात भवन के आस पास जो कुछ बना था, वह जैसे जैसे ऊपर की ओर चढ़ता गया, वैसे वैसे चौड़ा होता गया; इस रीति, इस घर की चौड़ाई ऊपर की ओर बढ़ी हुई थी, और लोग नीचले महल के बीच से उपरले महल को चढ़ सकते थे।

8फिर मैं ने भवन के आस पास ऊंची भूमि देकी, और बाहरी कोठरियों की ऊंचाई जोड़ तक छ: हाथ के बांस की थी।

9बाहरी कोठरियों के लिये जो भीत थी, वह पांच हाथ मोटी थी, और जो स्थान खाली रह गया था, वह भवन की बाहरी कोठरियों का स्थान था।

10बाहरी कोठरियों के बीच बीच भवन के आस पास बीस हाथ का अन्तर था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.