14जब जब याजक लोग भीतर जाएंगे, तब तब निकलने के समय वे पवित्र स्थान से बाहरी आंगन में यों ही न निकलेंगे, अर्थात वे पहिले अपनी सेवा टहल के वस्त्र पवित्र स्थान में रख देंगे; क्योंकि ये कोठरियां पवित्र हैं। तब वे और वस्त्र पहिन कर साधारण लोगों के स्थान में जाएंगे।
15जब वह भीतरी भवन को माप चुका, तब मुझे पूर्व दिशा के फाटक के मार्ग से बाहर ले जा कर बाहर का स्थान चारों ओर माप ने लगा।
16उसने पूवीं अलंग को माप ने के बांस से माप कर पांच सौ बांस का पाया।
17तब उसने उत्तरी अलंग को माप ने के बांस से माप कर पांच सौ बांस का पाया।
18तब उसने दक्खिनी अलंग को माप ने के बांस से माप कर पांच सौ बांस का पाया।