एज्रा 4

इसलिये अब इस आज्ञा का प्रचार कर कि वे मनुष्य रोके जाएं और जब तक मेरी ओर से आज्ञा न मिले, तब तक वह नगर बनाया न जाए।

Ezra 4:21 (UKJV) Give all of you now commandment to cause these men to cease, and that this city be not built, until another commandment shall be given from me.

19और मेरी आज्ञा से खोज किये जाने पर जान पड़ा है, कि वह नगर प्राचीनकाल से राजाओं के विरुद्ध सिर उठाता आया है और उसमें दंगा और बलवा होता आया है।

20यरूशलेम के सामथीं राजा भी हुए जो महानद के पार से समस्त देश पर राज्य करते थे, और कर, चुंगी और राहदारी उन को दी जाती थी।

21इसलिये अब इस आज्ञा का प्रचार कर कि वे मनुष्य रोके जाएं और जब तक मेरी ओर से आज्ञा न मिले, तब तक वह नगर बनाया न जाए।

22और चौकस रहो, कि इस बात में ढीले न होना; राजाओं की हानि करने वाली वह बुराई क्यों बढ़ने पाए?

23जब राजा अर्तक्षत्र की यह चिट्ठी रहूम और शिमशै मंत्री और उनके सहचरियों को पढ़ कर सुनाई गई, तब वे उतावली कर के यरूशलेम को यहूदियों के पास गए और भुजबल और बरियाई से उन को रोक दिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.