उत्पत्ति 36

ऐसाव ने तो कनानी लड़कियां ब्याह लीं; अर्थात हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और अहोलीबामा को जो अना की बेटी, और हिव्वी सिबोन की नतिनी थी।

Genesis 36:2 (UKJV) Esau took his wives of the daughters of Canaan; Adah the daughter of Elon the Hittite, and Aholibamah the daughter of Anah the daughter of Zibeon the Hivite;

1ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसकी यह वंशावली है।

2ऐसाव ने तो कनानी लड़कियां ब्याह लीं; अर्थात हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और अहोलीबामा को जो अना की बेटी, और हिव्वी सिबोन की नतिनी थी।

3फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत को भी, जो नबायोत की बहिन थी, ब्याह लिया।

4आदा ने तो ऐसाव के जन्माए एलीपज को, और बासमत ने रूएल को उत्पन्न किया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.