37फिर सम्ला के मरने पर, शाऊल जो महानद के तट वाले रहोबोत नगर का था, सो उसके स्थान पर राजा हुआ।
38और शाऊल के मरने पर, अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।
39और अकबोर के पुत्र बाल्हानान के मरने पर, हदर उसके स्थान पर राजा हुआ: और उसकी राजधानी का नाम पाऊ है; और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल है, जो मेजाहब की नतिनी और मत्रेद की बेटी थी।
40फिर ऐसाववंशियों के अधिपतियों के कुलों, और स्थानों के अनुसार उनके नाम ये हैं; अर्थात तिम्ना अधिपति, अल्बा अधिपति, यतेत अधिपति,
41ओहोलीबामा अधिपति, एला अधिपति, पीनोन अधिपति,