उत्पत्ति 46

जब फिरौन तुम को बुलाके पूछे, कि तुम्हारा उद्यम क्या है?

Genesis 46:33 (UKJV) And it shall come to pass, when Pharaoh shall call you, and shall say, What is your occupation?

31तब यूसुफ ने अपने भाइयों से और अपने पिता के घराने से कहा, मैं जा कर फिरौन को यह समाचार दूंगा, कि मेरे भाई और मेरे पिता के सारे घराने के लोग, जो कनान देश में रहते थे, वे मेरे पास आ गए हैं।

32और वे लोग चरवाहे हैं, क्योंकि वे पशुओं को पालते आए हैं; इसलिये वे अपनी भेड़-बकरी, गाय-बैल, और जो कुछ उनका है, सब ले आए हैं।

33जब फिरौन तुम को बुलाके पूछे, कि तुम्हारा उद्यम क्या है?

34तब यह कहना कि तेरे दास लड़कपन से ले कर आज तक पशुओं को पालते आए हैं, वरन हमारे पुरखा भी ऐसा ही करते थे। इस से तुम गोशेन देश में रहने पाओगे; क्योंकि सब चरवाहों से मिस्री लोग घृणा करते हैं॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.