उत्पत्ति 5

और एनोश की कुल अवस्था नौ सौ पांच वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

Genesis 5:11 (UKJV) And all the days of Enos were nine hundred and five years: and he died.

9जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ, तब उसने केनान को जन्म दिया।

10और केनान के जन्म के पश्चात एनोश आठ सौ पन्द्रह वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां हुई।

11और एनोश की कुल अवस्था नौ सौ पांच वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

12जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ, तब उसने महललेल को जन्म दिया।

13और महललेल के जन्म के पश्चात केनान आठ सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.