उत्पत्ति 8

और जल दसवें महीने तक घटता चला गया, और दसवें महीने के पहिले दिन को, पहाड़ों की चोटियाँ दिखलाई दीं।

Genesis 8:5 (UKJV) And the waters decreased continually until the tenth month: in the tenth month, on the first day of the month, were the tops of the mountains seen.

3और एक सौ पचास दिन के पशचात जल पृथ्वी पर से लगातार घटने लगा।

4सातवें महीने के सत्तरहवें दिन को, जहाज अरारात नाम पहाड़ पर टिक गया।

5और जल दसवें महीने तक घटता चला गया, और दसवें महीने के पहिले दिन को, पहाड़ों की चोटियाँ दिखलाई दीं।

6फिर ऐसा हुआ कि चालीस दिन के पश्चात नूह ने अपने बनाए हुए जहाज की खिड़की को खोल कर, एक कौआ उड़ा दिया:

7वह जब तक जल पृथ्वी पर से सूख न गया, तब तक कौआ इधर उधर फिरता रहा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.