इब्रानियों 9

अर्थात एक तम्बू बनाया गया, पहिले तम्बू में दीवट, और मेज, और भेंट की रोटियां थी; और वह पवित्रस्थान कहलाता है।

Hebrews 9:2 (UKJV) For there was a tabernacle made; the first, wherein was the candlestick, and the table, and the showbread; which is called the sanctuary.

1निदान, उस पहिली वाचा में भी सेवा के नियम थे; और ऐसा पवित्रस्थान जो इस जगत का था।

2अर्थात एक तम्बू बनाया गया, पहिले तम्बू में दीवट, और मेज, और भेंट की रोटियां थी; और वह पवित्रस्थान कहलाता है।

3और दूसरे परदे के पीछे वह तम्बू था, जो परम पवित्रस्थान कहलाता है।

4उस में सोने की धूपदानी, और चारों ओर सोने से मढ़ा हुआ वाचा का संदूक और इस में मन्ना से भरा हुआ सोने का मर्तबान और हारून की छड़ी जिस में फूल फल आ गए थे और वाचा की पटियां थीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.