इब्रानियों 9

और इसी रीति से उस ने तम्बू और सेवा के सारे सामान पर लोहू छिड़का।

Hebrews 9:21 (UKJV) Moreover he sprinkled with blood both the tabernacle, and all the vessels of the ministry.

19क्योंकि जब मूसा सब लोगों को व्यवस्था की हर एक आज्ञा सुना चुका, तो उस ने बछड़ों और बकरों का लोहू लेकर, पानी और लाल ऊन, और जूफा के साथ, उस पुस्तक पर और सब लोगों पर छिड़क दिया।

20और कहा, कि यह उस वाचा का लोहू है, जिस की आज्ञा परमेश्वर ने तुम्हारे लिये दी है।

21और इसी रीति से उस ने तम्बू और सेवा के सारे सामान पर लोहू छिड़का।

22और व्यवस्था के अनुसार प्राय: सब वस्तुएं लोहू के द्वारा शुद्ध की जाती हैं; और बिना लोहू बहाए क्षमा नहीं होती॥

23इसलिये अवश्य है, कि स्वर्ग में की वस्तुओं के प्रतिरूप इन के द्वारा शुद्ध किए जाएं; पर स्वर्ग में की वस्तुएं आप इन से उत्तम बलिदानों के द्वारा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.