यशायाह 8

क्योंकि इस से पहिले कि वह लड़का बापू और माँ पुकारना जाने, दमिश्क और शोमरोन दोनों की धन-सम्पत्ति लूट कर अश्शूर का राजा अपने देश को भेजेगा॥

Isaiah 8:4 (UKJV) For before the child shall have knowledge to cry, My father, and my mother, the riches of Damascus and the spoil of Samaria shall be taken away before the king of Assyria.

2और मैं विश्वासयोग्य पुरूषों को अर्थात ऊरिय्याह याजक और जेबेरेक्याह के पुत्र जकर्याह को इस बात की साक्षी करूंगा।

3और मैं अपनी पत्नी के पास गया, और वह गर्भवती हुई और उसके पुत्र उत्पन्न हुआ। तब यहोवा ने मुझ से कहा, उसका नाम महेर्शालाल्हाशबज रख;

4क्योंकि इस से पहिले कि वह लड़का बापू और माँ पुकारना जाने, दमिश्क और शोमरोन दोनों की धन-सम्पत्ति लूट कर अश्शूर का राजा अपने देश को भेजेगा॥

5यहोवा ने फिर मुझ से दूसरी बार कहा,

6इसलिये कि लोग शीलोह के धीरे धीरे बहने वाले सोते को निकम्मा जानते हैं, और रसीन और रमल्याह के पुत्र के संग एका कर के आनन्द करते हैं,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.